रोबिन कपूर
फर्रुखाबाद: बसपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुवे नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कर्नाटक में चल रहे हिजाब विवाद पर पत्रकारों से बात करते हुवे कहे कि हिजाब, घूंघट, सलवार-सूट, बिंदी, भगवा रंग आदि हमारे देश की सभ्यता के प्रतीक हैं, फिर विवाद क्यों हो रहा है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी चुनाव प्रचार हेतु जनपद में आये हुवे है। वह फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे है।
पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के साथ फर्रुखाबाद सदर सीट से पार्टी प्रत्याशी लुईस खुर्शीद के समर्थन में प्रचार के बाद चुनाव कार्यालय में उन्होंने कहा कि महिलाएं क्या कपड़े पहनती हैं, इस पर किसी को एतराज नहीं होना चाहिए। इन सबको लेकर विवाद कौन कर रहा है, यह भी किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण के मतदान में जो रुझान आए हैं, उससे कांग्रेस के पक्ष में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे।
उन्होंने एक सभा में कहा कि हमने कांग्रेस को समर्थन न देकर बड़ी भूल की है। मुस्लिमों से सवाल किया कि जिन पार्टियों का हम समर्थन करते आ रहे हैं, उन्होंने हमें क्या दिया। पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमें फर्रुखाबाद ने बहुत कुछ दिया। विदेश मंत्री के पद तक पहुंचाने में यहां के लोगों का ही योगदान है। फर्रुखाबाद गंगा-जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। फिलहाल, लखनऊ जाने के लिए सोचना है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…