तारिक खान
डेस्क: गायो की मौत पर आन्दोलन कर रहे मिर्ची बाबा पर आज अज्ञात लोगो द्वारा हमला कर दिया गया है। इस हमले में मिर्ची बाबा के एक शिष्य को गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि गायो की मौत पर मिर्ची बाबा आन्दोलन कर रहे है और वह ग्वालियर से मुरैना आ रहे थे। जहा मुरैना के बैरियर चौराहे के पुल को पार करते समय उनकी गाडी को कुछ अज्ञात हमलावरों ने रोक कर मिर्ची बाबा और उनके शिष्यों की पिटाई कर दिया है।
हमले के बाद बाबा हाईवे पर चक्काजाम करने लगे, पुलिस उन्हें जबरन गाड़ी में उठा ले गई। पुलिस और बाबा के समर्थकों में जमकर नोकझोक भी इस दरमियान हुई। बाबा गौ हत्या के विरोध में अपने शष्यों के साथ देवरी गौशाला के पास मुख्य मार्ग पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन करने जा रहे थे। मारपीट के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा के आवास पर बाबा फूट-फूटकर रोए। रोते हुए बोले- मुरैना हाईवे पर गुंडों ने मेरी गाड़ी रोक ली। पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। वहां कुछ लोगों ने बचा लिया। मेरे तीनों फोन ले गए। एक बच्चे की आंख फूट गई है। मैं गौ माता की लड़ाई लड़ता रहूंगा। केवल गौ माता की आवाज उठाने पर मेरे साथ गुंडों ने ऐसा किया है। कट्टे और रिवॉल्वर लेकर आए थे। भले आज मेरी मौत हो जाए। मैंने किसी के साथ बुरा नहीं किया हूं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…