ए0 जावेद
वाराणसी: तीन चरणों का मतदान खत्म हो चूका है। वही चौथे चरण के मतदान हतु चुनाव प्रचार आज शाम से बंद हो जायेगा। इस दरमियान पूर्वांचल की सरज़मीन पर सियासी जंग अब और भी तेज़ होने की संभावना दिखाई दे रही है। पूर्वांचल का केंद्र पड़ने वाले वाराणसी में इसको लेकर सभी दल एक दुसरे को पीछे छोड़ने के जुगत में लगे हुवे है। इसी क्रम में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी तीन मार्च को वाराणसी आने वाले है। इस आशय का पत्र प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने जारी कर दिया है।
पार्टी के दूसरे नेताओं के अनुसार ऐसी जगह सभा कराने पर विचार किया जा रहा है जहां से पूर्वांचल के अन्य जिलों के वोटरों को भी साधा जा सके। वाराणसी की आठ सीटों में से चार पर सपा प्रत्याशी हैं। जबकि बाकी चार पर गठबंधन के प्रत्याशी हैं। इनमें दो सीटों पर सुभासपा और दो पर अपना दल कमेरावादी गठबंधन के प्रत्याशी हैं। इनके अलावा पूर्वांचल के अन्य जिलों में भी सपा और गठबंधन के प्रत्याशी हैं। उधर आठों विधानसभा क्षेत्रों में अपने नेताओं के आगमन की जानकारी के बाद पार्टी कार्यकर्ता तैयारी में लग गए हैं।
चुनावी रणनीति को लेकर सपा की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि अंतिम चरण में होने वाले मतदान के पहले बूथों को मजबूत करना है। इसके लिए हर बूथ पर यूथ को रहना है। पार्टी के बेस वोटों के अलावा सर्वसमाज के वोटों पर ध्यान देना है। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने भी अपनी कोर टीम को चुनावी रणनीति के बारे में बताया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…