निसार शाहीन शाह
जम्मू कश्मीर। पाकिस्तान जरिया-ए-ड्रोन जम्मू कश्मीर में लगातार हथियार भेजकर फिर से आतंकवाद को जिंदा करना चाहती है और वह इसका प्रयास हथियार भेज कर कर रही है। पाकिस्तान लगातार हथियार और नशे के सामान जम्मू कश्मीर में भेज रही है। सुरक्षा बल पाकिस्तान की हर साजिश को लगातार विफल कर रहे हैं। वे पाकिस्तान की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। यह बात जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजीपी दिलबाग सिंह ने उधमपुर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कही।
उन्होंने ने कहा कि पुलिस व सुरक्षा बल बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। कल ही ड्रोन से पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा ने गोला बारूद, आईडी, ग्रेनेड व अन्य कई सामान भेजने का प्रयास किया, लेकिन इसको विफल कर दिया गया है। पहली बार एक केमिकल भी भेजा गया है। केमिकल के बारे में पता लगाया जा रहा है।
डीजीपी ने कहा कि पाकिस्तान ड्रोन से हथियार गिराकर माहौल को खराब कर रहा है। इसके अलावा बहुत सा सामान कश्मीर के अलग अलग स्थानों से भेजा जा रहा है। 2 वर्ष से देखा जा रहा है कि हथियारों के साथ नशीला पदार्थ ज्यादा मात्रा में भेजा जा रहा है। इसकी कमाई से जो पैसा मिल रहा है, उसको आतंकवाद की फंडिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। जम्मू कश्मीर में वर्ष 2021 में 182 आतंकवादियों को मारा गया है और 300 से अधिक को हथियारों के साथ पकड़ा गया है।
ज्यादा हथियार भेज कर ज्यादा आतंकी तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन इसको पुलिस कामयाब नहीं होने देगी। इन हथियारों को आतंकियों तक पहुंचने से पहले ही पकड़ा जा रहा है। अगर ये हथियार आतंकियों तक पहुंच जाएं तो ज्यादा नुकसान हो सकता है। ज्यादा दहशत का माहौल बन सकता है। ज्यादा सामान पकड़ा जाता है तो पाकिस्तान इसकी कमी को पूरा करने के लिए ज्यादा हथियार भेजने का प्रयास करता है। लेकिन इसको फिर से नाकाम कर दिया जाता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…