तारिक़ खान
डेस्क। रूस-युक्रेन युद्ध के बीच रुसी सैनिक कीव में घुस सकते है और वह किसी भी पल राजधानी पर अपना कब्ज़ा कर सकते है। मगर इन सब के बीच भी युक्रेन डट कर खड़ा है और वह अपने घुटने टेकने को तैयार नहीं है। इसी बीच युक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के वायरल एक वीडियो मैसेज से यह अंदाजा भी लगाया जा सकता है कि युक्रेन झुकने को तैयार नहीं है बल्कि वह डटे है।
जेलेंस्की ने यह वीडियो संदेश ऐसे समय पर जारी किया है, जब उनके देश छोड़कर भागने की अफवाह आग की तरह फैल रही थी। ऐसे में उन्होंने वीडियो जारी कर इस बात की पुष्टि की है कि वह कीव में ही हैं और अपने देश की रक्षा के लिए अंतिम सांस तक लड़ते रहेंगे।
उन्होंने इससे पहले भी एक भावुक अपील की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि, मैं यूक्रेन में ही हूं। मेरा परिवार भी यहीं हैं। हमारा परिवार गद्दार नहीं है। वे सब यूक्रेन के नागरिक हैं। हमें जानकारी मिली है कि रूस का पहला टारगेट मैं हूं और दूसरा मेरा परिवार।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…