ए0 जावेद
वाराणसी। जिला जेल में कैद बंदी की मृत्यु हार्ट अटैक से होने के बाद बंदियों ने जेल परिसर में जमकर हंगामा किया। इस दरमियान उपद्रव बढ़ता देख जेल प्रशासन ने वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस को सूचित किया। सुचना पाकर मौके पर दस थानों की फ़ोर्स सहित आला अधिकारी पहुचे और जेल के अन्दर जाकर बंदियों को समझा बुझाकर प्रकरण को शांत करवाया। मृतक के शव को कब्ज़े में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। बंदियों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। फिलहाल सभी बंदियों प्रशासन के समझाने पर शांत होकर अपनी बैरिक में वापस जा चुके है।
कमिश्नरेट की पुलिस और जेल प्रशासन के अनुसार स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है और माहौल बिगाड़ने वाले बंदियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बंदी के परिजनों को घटना की जानकारी देकर डॉक्टरों के पैनल से वीडियो कैमरे के सामने शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक सभी बंदी अपनी बैरिक में जा चुके है और हंगामा खत्म हो गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…