मो0 कुमेल
कानपुर। हैवानियत की इन्तेहा उस मासूम बच्चे के साथ खत्म कर दिया गया था। उस मासूम के साथ कुकर्म करके जालिमो ने उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया था। यही नही उसकी एक आँख में ईंट से कील ठोक दिया गया था। ज़ुल्म की पार हुई हद जानकार इंसानियत भी सिहर जाती है। पुलिस ने इस मामले में तीनो आरोपियों को अदालत के सामने पेश किया जहा से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस प्रकरण में गिरफ्तार गांव के ही बबलू, चंदन और बिल्ली उर्फ कुलदीप ने जांच में जो खुलासा किया वह बेहद चौकाने वाला था। उन्होंने पुलिस जाँच में बताया कि वारदात के वक्त तीनों ने शराब और गांजे का बेतहाशा नशा किया था।
कील पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने निकाली थी। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चंदन व बबलू को हिरासत में लिया था। वह घटना नकारते रहे। फोरेंसिक सुबूत मिलने पर घटना कबूल कर ली। तीनों आरोपी किसी हैवान से कम नहीं हैं। बिल्ली सबसे क्रूर है। कुछ दिन पहले उसने एक मवेशी को पीट-पीटकर मार डाला था। जान निकल जाने के बावजूद उस पर लाठियां बरसाता रहा था। आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल फोन में सैकड़ों अश्लील वीडियो मिले हैं।
ये वीडियो देख-देखकर आरोपियों की सनक बढ़ती रहती थी। इसके वह लती थे। सीओ सदर ऋषिकेश यादव ने बताया कि आरोपी बिल्ली कई बार मवेशियों के साथ भी कुकर्म कर चुका है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मासूम लापता हुआ था। एक डेढ़ घंटे के भीतर ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे डाला था। उसके बाद बेखौफ होकर घर आ गए थे। मासूम बच्चा उस दिन साइकिल के पहिये का टायर डंडे से मारकर घर के बाहर चला रहा था। परिजनों ने बताया कि वह पहली बार टायर चला रहा था। चलाते-चलाते सड़क तक पहुंच गया था। तभी आरोपियों की नजर उस पर पड़ गई। जिसके बाद उन्होंने उसको अपना शिकार बनाया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…