आदिल अहमद
कानपुर। कर्नाटक में उठे हिजाब विवाद में सियासी नज़रियो के आने का सिलसिला जारी है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुवे कहा है कि भाजपा चुनाव से पहले ध्रुवीकरण करने की कोशिश में है। इसी सिलसिले में वह हिजाब विवाद और समान नागरिक संहिता जैसे मुद्दों को उठाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने हाथ से फिसलते जनमत को देखकर परेशान है। लोगों को भी उनकी कोशिशों साफ-साफ दिखने लगी हैं।
आमतौर पर अपने विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले खुर्शीद ने कहा कि कुछ वर्ग यूपी चुनाव को भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच का मुकाबला दिखाने की कोशिश कर रहें हैं। हालांकि, यह बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई बात है और यह कांग्रेस के उभरने की कहानी का अंत नहीं है, बल्कि यह तो पार्टी के उभार की शुरुआत है। न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में खुर्शीद ने यूपी चुनाव में कांग्रेस के सीएम चेहरे की घोषणा न करने पर कहा कि यह पार्टी के लिए कोई चिंता की बात नहीं है, क्योंकि हमारे पास प्रियंका गांधी वाड्रा का चेहरा है, जो सामने से कांग्रेस का नेतृत्व कर रही हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…