तारिक खान
प्रतापगढ़। कुंडा के विधायक और जनसत्ता दल लोकतान्त्रिक के राष्टीय अध्यक्ष राजा भैया की संपत्ति में दिन दुनी रात चौगुनी के तर्ज पर इजाफा हुआ है। पिछले 10 सालो में उनकी संपत्ति 900 फीसद इजाफा की है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में दिए गए हलफनामे के मुताबिक, उनके पास कुल एक करोड़ 45 लाख 70 हजार 757 रुपये की संपत्ति थी, जबकि वर्ष 2022 के हलफनामे के अनुसार उनकी संपत्ति 9 करोड़ 17 लाख 54 हजार 448 रुपये हो गई है।
राजाभैया 9,17,54,448 रुपये के मालिक हैं, जबकि उनकी पत्नी भानवी कुमारी के पास 3,13,85,302 रुपये हैं। बेटी राघवी कुमारी सिंह के पास 42,45,155, बेटी विजय राजेश्वरी सिंह के पास 98,78,255, बेटा शिवराज प्रताप सिंह 64,07,003 और बृजराज प्रताप सिंह 63,27,658 रुपये के मालिक हैं। राजाभैया के ऊपर अब मात्र तीन मुकदमे रह गए हैं। असलहों के शौकीन राजाभैया के साथ ही उनकी पत्नी के पास भी पिस्टल, राइफल और बंदूक है।
हालांकि राजाभैया के पास नकदी कुल 60,000 रुपये ही है। लखनऊ स्थित एसबीआई में उनके नाम 96,46,074 रुपये जमा हैं। एसबीआई विपुल खंड गोमतीनगर में 1,83,19,981 रुपये जमा हैं। एसबीआई कुंडा के पीपीएफ खाते में 37,35,484 रुपये, ग्रामीण बैंक कुंडा में 1,77,213 रुपये जमा हैं। राजाभैया के पास आम के दो बाग हैं। 11 एकड़ से अधिक खेत है। कुंडा में राजभवन के साथ ही उनके और पत्नी के नाम पर दिल्ली में फ्लैट भी हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…