संजय ठाकुर
बिल्थरारोड(बलिया)। बिल्थरारोड विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी छट्ठू राम ने आज सोमवार को प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बलिया सेनानियों की धरती है। यह धरती देश को प्रधानमंत्री देने वाली धरती है। भाजपा राष्ट्र का निर्माण करती है। हम भी सेनानियों और प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की इस धरती को सजाने का कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के पूर्व अन्य सरकारों द्वारा विकास सिर्फ कागजों तक सीमित था, लेकिन इस सरकार में यह विकास धरातल पर नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह जनता है, सब समझती है। लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा। लोगों को लगा कि अब खेला होगा। लेकिन जनता ने ऐसा खेल खेला कि दोनों सिमट कर रह गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान गठबंधन उक्त गठबंधन से बड़ा नहीं है। दावा किया कि जनता इस बार भाजपा को पहले से भी ज्यादा सीटों के साथ विधानसभा भेजने का कार्य करेगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…