संजय ठाकुर
डेस्क। नरभक्षी शब्द सुनकर हमारे रोगटे खड़े हो जाते है। इंसानी मांस खाने के आदि हो जाने वाले व्यक्ति को नरभक्षी कहा जाता है। ये कितने खतरनाक होते है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि इनके आस-पास रहने वाले लोगों को पता नहीं होता है कि ये कितने खतरनाक व्यक्ति के साथ रहते हैं। ऐसे लोग एक मानसिक बीमारी से पीड़ित होते हैं जिसमें व्यक्ति को इंसानी मांस खाने की लत लग जाती है।
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस महिला को “The Soap-Maker of Correggio” के नाम से भी जाना जाता है। ये महिला जब ये जान जाती थी कि कोई औरत अपने पति से परेशान है तो उन्हें दूसरा अच्छा पति दिलाने के नाम पर घर पर बुलाती थी। इस महिला की सबसे पहली शिकार साल 1939 में फॉत्सिना सेट्टी नाम की महिला बनी। इसने इस औरत से पहले चिट्टी लिखवाई कि वो किसी से मिलने देश से बाहर जा रही है।
इसके बाद उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद महिला के शव के 9 टुकड़े किए। इन टुकड़ों को साबुन बनाने के लिए कास्टिक सोडा में उबाल लिया करती थी। इसके बाद खून को एक कटोरे में इकठ्ठा करके ओवन में सुखा लिया। जब खून सूख गया तो उसने आटा, चीनी, चॉकलेट, अंडे और दूध के साथ मिलाकर कुरकुरे टी केक्स बनाती थी। ये केक अपने घर आने वाले पड़ोसियों को भी ये खिलाती थी।
इसने जब अपने तीसरा शिकार बनाया था तो उसकी गलती पकड़ी गई। दरअसल, जिस महिला को इसने मारा था, उसके परिवार वालों को उसकी चिट्ठियों का यकीन नही हुआ। इसके बाद पुलिस ने इस सीरियल किलर महिला को पकड़ लिया था। इस महिला ने भी अपना जुर्म कबूल किया और उसे 30 साल की सजा मिली। अक्टूबर 1970 में जब वो 79 साल की थी तभी जेल में उसकी मौत हो गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…