आफ़ताब फारुकी
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाने वाली मधुबाला का आज जन्मदिन है। मधुबाला एक ऐसी हीरोइन रहीं जिनके चर्चे बॉलीवुड ही नहीं बल्कि विदेशों और हॉलीवुड में भी फैले हुए थे। मधुबाला ने अपने करियर में उस समय के सफल अभिनेता अशोक कुमार, रहमान, दिलीप कुमार और देवानंद जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया था।मधुबाला की खूबसूरती जितनी चर्चा में रही उतनी ही चर्चा में रही उनके इश्क की। उस जमाने में मधुबाला और दिलीप कुमार ने 9 साल एक दूसरे से प्यार किया, लेकिन मंजिल नहीं मिली और रास्ते जुदा हो गए।
मधुबाला के बचपन का नाम ‘मुमताज जहां देहलवी’ था। इनके पिता का नाम अताउल्लाह और माता का नाम आयशा बेगम था। मधुबाला 1990 में एक फिल्मी पत्रिका मूवी के बॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रेटेस्ट अभिनेत्रियों की लोकप्रियता वाले सर्वेक्षण में 58 फीसदी लोगों के वोट के साथ नंबर एक पर रही थीं। उन्होंने अपने करियर में ‘मुगल-ए-आजम’ समेत करीबन 70 फिल्मों में काम किया।
एक तरफ सफलता मुधबाला के कदम चूम रही थी तो वहीं दूसरी ओर गंभीर बीमारियां काल बनकर उनके साथ चल रही थीं। मधुबाला को एक दो नहीं बल्कि कई गंभीर बीमारियां थीं, जिनके चलते ना सिर्फ मधुबाला का करियर खत्म हो गया बल्कि इसने उनकी जिंदगी को लील लिया। मधुबाला के दिल में छेद था। इसके अलावा उनके शरीर में आवश्यक मात्रा से ज्यादा खून बनने लगता था और ये खून उनकी नाक और मुंह से बाहर आता था।
मधुबाला को उनकी बीमारियों ने इस कदर जकड़ लिया था कि नौ सालों तक वो बिस्तर पर ही पड़ी रहीं। इसी दौरान उन्होंने कुशोर कुमार से शादी की। किशोर कुमार जब मधुबाला के इश्क में गिरफ्त हुए उस वक्त वो शादीशुदा थे। शादी से पहले भी किशोर कुमार को मधुबाला की बीमारी के बारे में पता था लेकिन बात इतनी गंभीर होगी ये वो नहीं जानते थे। मधुबाला का आखिरी समय बेहद एकाकी में गुजरा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…