आदिल अहमद
नई दिल्ली। पंजाबी के मशहूर गायक दीप सिद्धू की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसा हरियाणा के सोनीपत जनपद स्थिति केएमपी मार्ग स्थित टोल प्लाज़ा के पास देर रात हुआ है। इस हादसे में दीप सिद्धू की मंगेतर गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि दीप सिद्धू अपनी मंगेतर संग वेलेंटाइन डे मना कर वापस लौट रहे थे। दीप सिद्धू की घायल मंगेतर को स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहा उनकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है।
आपको बता दें कि रीना और सिद्धू काफी समय से साथ हैं। रीना रॉय पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं। पंजाबी फिल्म ‘रंग दे पंजाब’ में दीप और रीना ने साथ में काम किया था। रीना ने तस्वीर पर हैप्पी वैलंटाइंस डे लिखा और अपने प्यार का इजहार भी किया। संदीप उर्फ दीप सिद्धू कृषि कानूनों के विरोध में हुए किसान आंदोलन के दौरान चर्चा में आए थे। लाल किले पर झंडा फहराने व हिंसा को लेकर भी उन्हें आरोपी बनाया गया था। इस केस में दीप सिद्धू की गिरफ्तारी भी हुई थी। वहीं पंजाब चुनाव में सिद्धू अमरगढ़ से शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान सिमरनजीत सिंह मान का भी प्रचार कर रहे थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…