आफताब फारुकी
यूक्रेन में सैन्य संकट के बीच बड़ा साइबर अटैक हुआ है। यहां की सरकारी एजेंसियों और बड़े बैंकों पर साइबर हमले की रिपोर्ट है। इस हमले की वजह से कम से कम 10 वेबसाइट्स ने काम करना बंद कर दिया है। यूक्रेन प्रशासन का कहना है कि, हो सकता है इसके पीछे रूस का ही हाथ हो। जब वह सीधे हमले की योजना में सफल न हो पाया हो तो उसने यह घटिया काम शुरू किया हो।
जनवरी में भी यूक्रेन पर साइबर अटैक हुआ था। तब 70 वेबसाइट्स ने काम करना बंद कर दिया था। उस समय भी यूक्रेन ने रूस पर आरोप लगाया था। रूस ने साल 2017 में यूक्रेन पर बड़ा साइबर हमला किया था। उसने NotPetya नाम के वायरस के जरिए दुनियाभर में 10 अरब डॉलर का नुकसान पहुंचाया था।
गहराते यूक्रेन संकट के बीच मंगलवार को रूस के रुख में नरमी भी देखी गई थी। रूस ने दावा किया था कि वह यूक्रेन पर आक्रमण के विचार को बदल रहा है और सेना को वापस बुला रहा है। हालांकि, अमेरिका को रूस की इस चाल पर भरोसा नहीं है। उसने रूस से इसकी पुष्टि के सबूत मांगे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…