आदिल अहमद
नई दिल्ली. पब्लिक स्कूलों की तर्ज पर पूर्वी दिल्ली नगर निगम विद्यालयों के विद्यार्थी भी अब अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करेंगे। क्षेत्रीय उप शिक्षा अधिकारी की निगरानी में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाने के योग्य शिक्षकों को प्रतिभा विद्यालयों में नियुक्ति दी जाएगी। दूसरे विद्यालयों से भी योग्य शिक्षकों का स्थानांतरण किया जाएगा। इन्हें निगम प्रतिभा विद्यालय कहा जाएगा।
कौशिकपुरी निगम प्रतिभा विद्यालय और श्रीराम कॉलोनी निगम प्रतिभा विद्यालय में प्रथम और द्वितीय दोनों पालियों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है। इन प्रतिभा विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं बढ़ाई जाएंगी। 230 विद्यालयों में नए सिरे से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू होगी। निगम से अनुबंधित 162 विद्यालयों को भी अंग्रेजी माध्यम से किया जाएगा।
पूर्वी निगम के अपने 354 विद्यालयों में अगस्त 2021 में 182493 बच्चों ने दाखिला लिया था। अगले शैक्षणिक सत्र में प्रतिभा विद्यालयों की कक्षाओं में अधिकतम 40 बच्चों का दाखिला होगा, इससे अधिक बच्चों को दाखिला केवल दिल्ली नगर निगम के शिक्षा निदेशक के अनुमोदन पर होगा। इन विद्यालयों को विभाग द्वारा अंग्रेजी माध्यम की पर्याप्त पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…