Demo pic
फारुख हुसैन
लखीमपुर। लखीमपुर खीरी में जारी मतदान के दरमियान अचानक चर्चा में आये केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी आज भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बनबीरपुर मतदान केंद्र पर वोट देने के पहुचे। मंत्री जी की सुरक्षा ऐसी ज़बरदस्त थी कि काफी दूर तक सुरक्षा में तैनात जवान ही जवान दिखाई दे रहे थे। लोग समझ ही काफी देर तक नहीं पाए थे कि आखिर इतनी अचानक सुरक्षा कैसे बढ़ गई। मंत्री जी ने मतदान किया और पत्रकारों के सवालो से दामन बचाते हुवे चले गए।
मतदान देने के बाद जब अजय मिश्र बाहर निकल रहे थे तो पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछने की काफी कोशिश की लेकिन उन्होंने किसी का जवाब नहीं दिया। वह सिर्फ विजय चिन्ह दिखाते हुए बूथ से रवाना हो गए। बीते साल तीन अक्तूबर को लखीमपुर के तिकुनिया में हुई हिंसा के दौरान आठ लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें कुछ किसान, पत्रकार और भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। इसी घटना के बाद से केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी और उनका बेटा आशीष मिश्र सुर्खियों में आए। इस मामले में केंद्रीय मंत्री का बेटा आशीष मुख्य आरोपी है और कुछ दिन पहले ही जेल से जमानत पर रिहा हुआ है।
दरअसल केंद्रीय मंत्री ने कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को सबक सिखाने की बात की थी। इसके विरोध में किसान तिकुनिया में उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे इसी दौरान थार जीप उन पर से गुजरी जिससे और उसके बाद हुई हिंसा में कुल आठ लोग मारे गए। आशीष मिश्र पर आरोप है कि वह उस वाहन में बैठे थे जिसने प्रदर्शनकारियों को कुचला।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…