उमेश गुप्ता
बलिया। भाजपा ने रविवार देर रात बलिया की दो विधानसभा सीटों से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। जिसके बाद पार्टी में बगावत की फिज़ा तैरती हुई दिखाई दे रही है। घोषित हुवे टिकट में पार्टी के फायरब्रांड नेता एवं विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट काट दिया गया। वहीं बलिया नगर से विधायक राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला की सीट बदल दी गई। बलिया नगर से अब पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह और बैरिया विधानसभा से राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
टिकट कटने के बाद विधायक एवं फायरब्रांड नेता सुरेंद्र सिंह के बगावती तेवर पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। उनके जदयू में शामिल होने की अटकलें सियासी गलियारों में चल रही है। अमर उजाला से बातचीत में सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मंगलवार को पता चल जाएगा कि वो किस पार्टी के साथ जा रहे हैं। इधर, बलिया नगर सीट से नागेंद्र पांडेय भी नामांकन करने की घोषणा कर चुके हैं। बांसडीह में कनक पांडेय भी नाराज दिख रहे हैं। हालांकि उन्होंने समर्थकों के साथ बैठक के बाद स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है। बदली हुई परिस्थितियों में अब सबकी नजरें बैरिया और बलिया से घोषित होने वाले सपा प्रत्याशियों पर टिकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…