शाहीन बनारसी
डेस्क। आगरा में पोस्टल बैलेट पर चुनाव प्रक्रिया में लगे कर्मचारी के द्वारा धांधली का बड़ा आरोप सामने आ रहा है। मामला फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से सम्बन्धित बताया जा रहा है, जहा एक दिव्यांग के पोस्टल बैलेट के साथ धांधली का आरोप लगा है। आरोप पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है। वही अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से रिटर्निंग आफिसर और प्रेक्षक पर निलंबन के कार्यवाही की मांग किया है। वही जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने मामले में क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर और प्रेक्षक द्वारा दी गई आख्याओ को प्रस्तुत करते हुवे पुरे मामले को झूठा बताया है।
हंगामे की सुचना मिलने पर खंड विकास अधिकारी मंगल यादव और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों को समझाकर शांत कराया गया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि दिव्यांग ने अपना मत अपने हाथ से डाला है। पूरे मतदान की वीडियोग्राफी कराई गई। आरोप पूरी तरह निराधार हैं। वही घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अखिलेश यादव ने इस मामले पर प्रशासन के अधिकारियों की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ट्वीट करते हुवे लिखा है कि यह बेहद गंभीर मामला है। चुनाव आयोग से अपेक्षा है कि ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कर के तुरंत सस्पेंड किया जाए। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि वृद्धों और दिव्यांगों से वोट डलवाने में धांधली के मामले में फतेहाबाद विधानसभा में पोलिंग पार्टी पर मतदाता की इच्छा के विरुद्ध खुद ही मनमाना वोट डालने का गंभीर आरोप लगा है। चुनाव आयोग तत्काल कार्रवाई करे। आगे लिखा है कि सपा-गठबंधन के सभी समर्थक और कार्यकर्ता वोटिंग के समय पूरी निगरानी रखें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…