तारिक खान
प्रयागराज। जनपद के थरवई स्थित गारापुर में कुंडा के बाहुबली विधायक राजा भैया के जनसता दल के पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम (34) को गोली मार कर हत्या का प्रयास किया गया है। घायल घनश्याम का आरोप है कि दावत से घर लौटते वक्त उसे पूर्व में परिचित कुछ लोगों ने रोककर धमकाया कि राजा भैया तुम्हें बचाने नहीं आएंगे और उसको गोली मार दी। गोली लगने से घायल घनश्याम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
यह देख उसने शोर मचाया तो पास में ही स्थित पेट्रोल पंप पर मौजूद लोग दौड़े जिस पर हमलावर भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। भुक्तभोगी की पत्नी वैशाली ने तहरीर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों पक्षों के बीच जमीन के रुपयों को लेकर विवाद है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…