आफताब फारुकी
रामपुर। रामपुर में कल गुरूवार को चुनाव प्रचार के दरमियान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने जमकर मोदी सरकार को आड़े हाथो लिया और लखीमपुर कांड के आरोपी आशीष मिश्रा की ज़मानत पर जमकर बरसते हुवे कहा कि आज उसको ज़मानत मिल गई है, कुछ ही दिन में वह खुला घूमेगा। कांग्रेस महासचिव ने बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘इनके मंत्री के पुत्र ने छह किसानों को कुचला, क्या उसने अपना इस्तीफा दिया। अगर प्रधानमंत्री नेक और अच्छे हैं, तो किसानों को कुचलने वाले के मंत्री पिता का इस्तीफा क्यों नहीं मांगा?
बता दें कि तीन अक्तूबर को लखीमपुर खिरी के तिकुनिया कस्बे में हुई हिंसक वारदात में आठ लोगों की मौत हो गई थी। इसमें एसआईटी ने जांच के बाद केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र मोनू सहित 14 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। हाईकोर्ट में आशीष मिश्र मोनू की जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया था। फिलहाल आशीष को कोर्ट से जमानत मिल गई है। इसके बाद से विपक्ष भाजपा सरकार पर हमलावर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…