शाहीन बनारसी
वाराणसी: महाशिवरात्रि के मौके पर आज सोमवार रात 10 बजे से लेकर बुद्धवार को रात 12 बजे तक होने वाली श्रधालुओ की भीड़ के मद्देनज़र वाराणसी कमिश्नरेट यातायात पुलिस ने शहर में कई यातायात प्रतिबन्ध लागू किये है। जिसके तहत मैदागिन चौराहा से चौक होते हुए गोदौलिया की तरफ जाने वाले वाहनों को मैदागिन चौराहे से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। गुरुबाग से आने वाले वाहनों को लक्सा थाने से आगे गिरजाघर चौराहे के ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
अस्सी, सोनारपुरा से होकर गोदौलिया की तरफ जाने वाली सभी प्रकार के वाहनों को सोनारपुरा चौराहा से आगे और भेलूपुर थाने के सामने से रामापुरा की तरफ आने वाले वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा। इन मार्गों के बीच की गलियों पर भी यह प्रतिबंध लागू रहेगा। इस दौरान महाशिवरात्रि पर मंदिर दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए निर्धारित स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शव वाहनों को हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के सामने रोड पर खड़ा कराया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…