फारुख हुसैन
बाराबंकी। बाराबंकी जनपद में एक बड़े सड़क हादसे में दो मासूम बच्चो सहित 6 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने सभी शव को कब्ज़े में लेकर जाँच शुरू कर दिया है। मृतक कार सवार गुजरात के सूरत से घर लौट रहे थे।
हादसे में अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र के परसाऊ निवासी अजय कुमार यादव (25) पुत्र बंशीलाल, रुदौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी अजय कुमार वर्मा (34) पुत्र बिपत वर्मा व उसका भाई राम जन्म (28), पत्नी सपना (28), बेटा आर्यन (8) व यश (10) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए तक तत्काल सीएससी राम सनेही घाट पहुंचाया।
चिकित्सकों ने सभी घायलों को मृत घोषित कर दिया। जिसकी की सूचना मिलते पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को सूचना दी गई तो घर में कोहराम मच गया। एएसपी उत्तरी पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि लखनऊ अयोध्या हाईवे पर खड़े कंटेनर से कार टकरा गई जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। मृतक गुजरात से जनपद अयोध्या अपने घर जा रहे थे। सूचना पर मृतकों के परिजन आ गए हैं। रामसनेहीघाट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है साथ ही मामले की जांच कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…