तारिक़ खान
डेस्क. कोलकाता में आज से भारत-वेस्टइंडीज के तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होने जा रही है। ये तीनों मैच ईडन गार्डन्स में ही खेले जाएंगे। युवा प्रतिभाओं की मौजूदगी वाली भारतीय टीम आठ महीने बाद होने वाले टी-20 विश्व कप से पहले सही प्लेइंग-11 तैयार करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
लोकेश राहुल के बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण बाहर होने के कारण भारत को सबसे पहले रोहित का सलामी जोड़ीदार ढूंढना होगा। टी-20 सीरीज से पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में रोहित ने ईशान के साथ पारी का आगाज किया, जबकि बाकी दो मैच में ऋषभ पंत और शिखर धवन ने कप्तान के साथ पारी की शुरुआत की। पहले टी-20 में ईशान को पारी का आगाज करने का मौका मिल सकता है, लेकिन बेहतरीन फॉर्म में चल रहे महाराष्ट्र के आक्रामक बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की दावेदारी भी मजबूत है। वेंकटेश अय्यर भी कप्तान के साथ पारी की शुरुआत करने के दावेदारों में शामिल हैं।
पिच : ईडन गार्डन की पिच पर गेंद को काफी उछाल मिल सकती है। तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआती ओवरों में यह स्थिति फायदेमंद हो सकती है।
मौसम : एक दिन पहले सुबह काफी धुंध रही है। ठंड के कारण ईडन गार्डन्स में होने वाले मैच में ओस अहम भूमिका निभा सकती है। दो दिन से काफी ओस रही भी है।
टीम इस प्रकार हो सकती है
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन/ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर/दीपक हुड्डा/वेंकटेश अय्यर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई/युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज/हर्षल पटेल, कुलदीप यादव।
वेस्टइंडीज : कीरोन पोलार्ड (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, डेरेन ब्रावो, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील हुसैन, फैबियन एलेन, ओडियन स्मिथ/शेल्डन कॉट्रेल
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…