शाहीन बनारसी (इनपुट: साहिल खान)
आगरा। दोस्ती के एक बड़ा उदहारण आज देखने को मिला जब पैर फिसलने से एक दोस्त चम्बल नदी में गिर पड़ा। उसको डूबता देखा कर उसके तीन दोस्त भी नदी में कूद पड़े। जिसके बाद चारो डूबने लगे। इस दरमियान मौके पर तैरने में माहिर युवको ने एक युवक को जिंदा बचा लिया जबकि तीन दोस्त की डूब कर मृत्यु को गई। मामला पिनाहट का है।
बताया गया है कि अंकित, भोला, शिवा और गोलू अपने दो अन्य साथी नीशू और दीपक के साथ नहर पर गए थे। वे चंबल नहर किनारे बैठे थे, तभी अंकित का पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। उसे बचाने के लिए गोलू, शिवा और भोला नहर में कूद गए। वे सभी डूबने लगे, गोलू को नीशू और दीपक ने बाहर निकाल लिया वही शिवा, भोला और अंकित डूब गए, जिन्हे सूचना पर पहुंची पुलिस ने निकाला। उन तीनों की ही हालत गंभीर है, जिन्हे सीएचसी पिनाहट से आगरा रेफर कर दिया गया है।
आगरा में डॉक्टर ने शिवा, भोला और अंकित को मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीन युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह व सीओ पिनाहट मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…