ईदुल अमीन
वाराणसी. वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के गांगकला गांव स्थित पश्चिमपुर टोले स्थित गाव में एक विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चो के साथ खुद को कमरे में बंद कर आग लगा लिया जिससे तीनो बुरी तरह झुलस गए। तीनो को उपचार हेतु अस्पताल पहुचाया गया जहा तीन माह की मासूम एक बच्ची की मौत हो गई। विवाहिता और उसका एक बच्चा गंभीर रूप से बीएचयु में भर्ती है। घटना का कारण आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह बताया जा रहा है।
आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह के चलते पति-पत्नी में हमेशा झगड़ा होता रहा था। शनिवार शाम और रविवार सुबह भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर वाद-विवाद हुआ। सुबह नौ बजे पति घर से बाहर गया तो विवाहिता दोनों बच्चों के साथ कमरे में घुस गई और दरवाजा बंद लिया। बच्चों को चारपाई पर सुलाकर बिस्तर से ढंक दी।
अपने और बच्चों के ऊपर कोई तरल पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। आग की लपट एवं चीख-पुकार सुनकर पति समेत आसपास के लोग दौड़े। कमरे का दरवाजा तोड़ कर आग बुझाया। इस दौरान आग की चपेट में आने से पति का हाथ भी झुलस गया। सूचना पर पहुंचे बड़ागांव थाने की पुलिस ने महिला और दोनों बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान तीन माह की मासूम प्रियल की मौत हो गई। अभी तक किसी पक्ष ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…