तारिक़ खान
नई दिल्ली। विपक्ष के सदस्यों ने आज लोकसभा का वाक आउट रसोई गैस के दामो में वृद्धि और इंधन की कीमतों के इजाफे के मुखालिफ किया। आज मंगलवार को विपक्ष के सदस्यों ने लोकसभा में इस मुद्दे पर प्रदर्शन किया और इसे वापस लेने की मांग करते हुए सदन से वॉकआउट किया। शून्यकाल में कांग्रेस के अधीररंजन चौधरी ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां पहले ही दावा कर रही थीं कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद डीजल-पेट्रोल की कीमतों में इजाफा होगा।
पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में इजाफे को लेकर आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा, ‘सरकार दावा करती है कि पेट्रोल और डीजल के दाम नियंत्रण में नहीं हैं तो फिर चुनाव जब चल रहा तो इस पर नियंत्रण कैसे था। झूठ बोलने की भी सीमा होती है। मैं तो कह रहा हूं एक साथ बढ़ाइए। मैं तो उन्हें ढूंढ रहा हूं तो सिलेंडर की डमी लेकर घूमा करते थे। उन्हें अब वापस लाइए।’
गौरतलब है पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मंगलवार को प्रति लीटर 80 पैसे की वृद्धि की गई है जबकि रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया गया है। 137 दिनों के बाद यह दाम बढ़ाए गए हैं। मंगलवार से दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.21 रुपये हो गई है। जबकि डीजल 87.47 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। इससे पहले पेट्रोल और डीजल के खुदरा मूल्य में 04 नवंबर, 2021 को वृद्धि की गई थी और अब कुल चार महीने बाद इनके दामों को बढ़ाया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…