Others States

पश्चिम बंगाल: टीएमसी नेता की कथित हत्या के बाद हुई आगजनी में जले घरो के अदर से 8 शव हुवे बरामद

आफ़ताब फारुकी

डेस्क। पश्चिम बंगाल में आज आग से नष्ट हुए मकानों से पुलिस को 8 लाशें बरामद की गई है। मामला पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट का है। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को प्रदान की है।

घटना सोमवार को तृणमूल कांग्रेस के पंचायत स्तर के एक नेता की कथित हत्या के बाद हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रामपुरहाट शहर के बाहरी इलाके में स्थित बोगतुई गांव में जले घरों से अब तक आठ शव बरामद किए जा चुके हैं।

हालांकि, दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दावा किया कि घटनास्थल से 10 जले हुए शव बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि बरशाल गांव के पंचायत उप प्रमुख एवं तृणमूल कांग्रेस के नेता भादु शेख का शव सोमवार को इलाके में मिला था। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts