Demo pic
टीम PNN24 न्यूज़
डेस्क: 5 राज्यों में हुवे विधानसभा चुनावों के परिणामो का आज दिन है। उत्तर प्रदेश की 403 सीट, पंजाब की 117 सीट, उत्तराखंड की 70 सीट, गोवा की 40 सीट तथा मणिपुर की 60 सीट पर मतगणना का कार्य जारी है। शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए। इस दरमियान 403 सीट के रुझानो में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।
उत्तर प्रदेश (403 सीट)
पंजाब (117 सीट)
उत्तराखंड (70 सीट)
गोवा (40 सीट)
मणिपुर (60 सीट)
वही सबसे बड़ी खबर वाराणसी से आ रही है। यहाँ वाराणसी दक्षिणी सीट से भाजपा प्रत्याशी और मंत्री नीलकंठ तिवारी को कांटे की टक्कर सपा प्रत्याशी किशन दीक्षित से मिल रही है। चार चक्र पहले तक 12 हज़ार से अधिक मतों से पीछे चल रहे किशन दीक्षित अब 14वे चक्र की गिनती के बाद इस मतों के गैप को खत्म करते 56,093 मत पा कर भाजपा के नीलकंठ तिवारी द्वारा हासिल मत 53,073 से 3 हज़ार मतो से आगे चल रहे थे।
जबकि 15वे चक्र में नीलकंठ ने किशन की लीड को कम करते हुवे किशन के 58।949 के मुकाबिल 57,580 मत प्राप्त किया है। जबकि कांग्रेस ने कांग्रेस महज़ 1308 मत प्राप्त कर पाई है। इस चक्र की गणना के बाद 1369 मतों से आगे सपा प्रत्याशी किशन दीक्षित है। वही गाज़ीपुर के मोहम्मदाबाद सीट का 11 राउंड पुरे होने पर सपा को 39704, भाजपा 26975 और बसपा को 11043 मत प्राप्त हुवे है। ऐसे में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी बाहुबली मुख़्तार अंसारी के भतीजे शोएब अंसारी उर्फ़ मन्नू अंसारी 12,729 वोटों से आगे चल रहे है। ये सीट भाजपा की प्रतिष्ठा की सीट मानी जा रही थी जहा से अल्का राय को भाजपा ने टिकट दिया है।
गाजीपुर की जहूराबाद सीट जहा से सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर चुनाव लड़ रहे है की मतदान पर 17 राउंड पुरे होने के बाद सुभासपा के ओमप्रकाश राजभर 58529, भाजपा 36503 और बसपा 29174 मत पाई है। इस सीट पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर 22026 वोटों से आगे है। वही मऊ जनपद की घोसी विधानसभा सीट से 2016 मतों से सपा अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के प्रत्याशी से आगे चल रहे है।
सबसे बड़ी जीत भले भाजपा नोयडा में हासिल कर लिया है। मगर अब्दुल्लाह आज़म और आज़म खान ज़बरदस्त वोट लेकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से काफी आगे चल रहे है. सिराथू में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या अब 1010 मतो से आगे चल रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…