Varanasi

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: वाराणसी दक्षिणी विधानसभा में जारी है कांटे की टक्कर में किशन दीक्षित आगे निकले

टीम PNN24 न्यूज़

डेस्क: 5 राज्यों में हुवे विधानसभा चुनावों के परिणामो का आज दिन है। उत्तर प्रदेश की 403 सीट, पंजाब की 117 सीट, उत्तराखंड की 70 सीट, गोवा की 40 सीट तथा मणिपुर की 60 सीट पर मतगणना का कार्य जारी है। शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए। इस दरमियान 403 सीट के रुझानो में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।

इस दरमियान वाराणसी दक्षिणी सीट पर किशन दीक्षित ने ज़बरदस्त टक्कर योगी सरकार के मंत्री नीलकंठ तिवारी को दे रखा है। किशन दीक्षित को 19वे चक्र की गणना के बाद 77,783 मत प्राप्त हुवे है और वह मंत्री नीलकंठ तिवारी के प्राप्त मत 70,582 मतों से 7,201 मतों से आगे चल रहे है। पल पल वाराणसी दक्षिणी की स्थिति बदल रही है। कांटे की टक्कर जारी है। जुड़े रहे हमारे साथ हम देते रहेगे पल पल की अपडेट

उत्तर प्रदेश (403 सीट)

  • सपा गठबन्धन 136
  • भाजपा 262
  • कांग्रेस 1
  • बसपा 2

पंजाब (117 सीट)

  • कांग्रेस 18
  • आम आदमी पार्टी 92
  • अकाली दल 4
  • भाजपा 2

उत्तराखंड (70 सीट)

  • कांग्रेस 18
  • भाजपा 48

गोवा (40 सीट)

  • कांग्रेस 12
  • भाजपा 19
  • टीएमसी 3

मणिपुर (60 सीट)

  • कांग्रेस 9
  • भाजपा 29
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts