डेस्क: पांच राज्यों में होने वाले चुनाव का मतदान आज समाप्त हो चूका है। हर एक खबरिया चैनल अपनी खबर में आपको अपना अपना एग्जिट पोल दिखाता मिल जायेगा। इस एग्जिट पोल के श्रोतो पर नज़र डालने से काफी कुछ अलग दिखाई देता है। मगर हम यहाँ एग्जिट पोल्स के श्रोत पर बात नही कर रहे है। हम आपको एग्जिट पोल के सब मिला कर आने वाले सर्वे का निचोड़ अगर दिखाए तो उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार वापसी करती हुई दिखाई दे रही है।
गोवा में भाजपा ने अपनी प्रतिष्ठा दाव पर लगा रखा था। वही टीएमसी भी यहाँ से चुनाव लड़ रही है। अब अगर सर्वे के अनुसार देखे तो भाजपा को यहाँ कड़ी कट्टर कांग्रेस से मिल रही है। एग्जिट पोल के एवरेज को देखे तो यहाँ कांग्रेस को 16 और भाजपा को 16 सीट मिलती दिखाई दे रही है। वही टीएमसी यहाँ किंग मेकर की इस हिसाब से भूमिका में रह सकती है। क्योकि यहाँ टीएमसी को भी 5 सीट मिलने का अनुमान लगाया जा सकता है। यदि इस सर्वे के अनुसार सब सीट का ऐसा ही समीकरण रहता है तो फिर यहाँ से भाजपा सत्ता से बेदखल होती दिखाई दे रही है। क्योकि टीएमसी यहाँ भाजपा को समर्थन देने से रही। सब मिलकर 40 सीट वाली विधानसभा में त्रिशंकु सरकार बनती दिखाई दे रही है।
उत्तराखंड में भी स्थिति ऐसी ही है। यहाँ कांटे की टक्कर भाजपा को कांग्रेस से मिलती दिखाई दे रही है और कोई भी दल स्पष्ट बहुमत के साथ विधानसभा आता हुआ नही दिखाई दे रहा है। यहाँ सभी एग्जिट पोल का एवरेज निकाले तो कांग्रेस को 32 और भाजपा को 34 सीट मिल रही है। ऐसे में अन्य की स्थिति मजबूत हो जाएगी और वह किंग मेकर की भूमिका में दिखाई देंगे। किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत नही मिलने से यहाँ भी स्थिति त्रिशंकु रहेगी।
मणिपुर में भाजपा की वापसी दिखाई दे रही है। एग्जिट पोल्स पर नज़र दौडाए तो काफी एग्जिट पोल्स मणिपुर में भाजपा को स्पष्ट बहुमत तो दिखा रहा है। मगर अगर एवरेज देखे तो यहाँ भाजपा को 30 सीट मिलती दिखाई दे रही है जबकि कांग्रेस को 14 तथा एनऍफ़पी को 6 सीट मिलती दिखाई दे रही है। अगर चुनावी नतीजे ऐसे ही रहते है तो यहाँ भी समर्थन से सरकार बनती भाजपा की दिखाई दे रही है।
पंजाब में सभी एग्जिट पोल्स बड़ा उलटफेर दिखा रहे है। इस राज्य में सत्तारूढ़ दल कांग्रेस को अझ झटका मिलता दिकाही दे रहा है तो भाजपा को भी ज़ोरदार झटका मिल रहा है। एग्जिट पोल अगर सच साबित हुवे तो फिर यहाँ आम आदमी पार्टी बड़ा उलटफेर करते हुवे यहाँ सरकार बना रही है। वैसे तो कई एग्जिट पोल्स पंजाब में आम आदमी पार्टी को 90 से अधिक सीट दे रहे है। मगर यहाँ हम सभी का एवरेज जोड़े तो यहाँ कांग्रेस को 25 सीट मिल रही है और वह विपक्ष में बैठने की स्थिति में है। वही आम आदमी पार्टी को पंजाब में स्पस्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है और उसको 61 सीट मिलती दिखाई दे रही है।
कैप्टन अमरिंदर के कोई करिश्मा करते हुवे नहीं दिखाई दे रहे है और भाजपा को यहाँ से महज़ 4 सीट लेकर संतोष करना पड़ सकता है। जबकि अकाली को एनडीए से अलग होने का भी फायदा नही मिलता दिखाई दे रहा है और बसपा के साथ गठबंधन में बसपा अकाली गठबंधन को 21 सीट मिलती दिखाई दे रही है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस सबसे बड़ा विपक्षी दल बनकर सदन में बैठता दिखाई दे रहा है।
उत्तर प्रदेश की बात करे तो काफी एग्जिट पोल्स यहाँ भाजपा को 250 के पार तो कुछ 300 के करीब सीट दे रहे है। इस अनुसार भाजपा को प्रचंड बहुमत उत्तर प्रदेश में मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। यहाँ हम अगर अलग अलग एग्जिट पोल्स पर नज़र डाले तो ईटीजी रिसर्च भाजपा को 230-245 सीट दे रहा है जबकि इंडिया न्यूज़ 222-260 सीट दे रहा है। न्यूज़ 18 के अनुसार 240 सीट भाजपा के खाते में है जबकि न्यूज़ एक्स और टीवी 9 ने 225 सीट भाजपा को दिया है।
इन सबके बीच अगर सभी एग्जिट पोल के एवरेज के तरफ ध्यान दे तो भाजपा की उत्तर प्रदेश में सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। भाजपा को एग्जिट पोल के द्वारा कुल 231 सीट मिल रही है। जबकि सपा गठबंधन को 151 सीट पर संतोष करना पड़ता दिखाई दे रहा है। एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को महज़ 4 सीट मिल रही है और प्रियंका गांधी की मेहनत सफल होती दिखाई नही दे रही है। जबकि बसपा को 17 सीट मिल रही है।
वैसे यहाँ ध्यान देने वाली बात ये है कि इसके पहले काफी एग्जिट पोल्स मुह के बल गिरे है। पिछले वर्ष वेस्ट बंगाल चुनावों में अधिकतर एग्जिट पोल्स भाजपा द्वारा टीएमसी को कांटे की टक्कर दिखा रहे थे। मगर नतीजो ने एग्जिट पोल को मुह के बल गिरा दिया था। बिहार चुनावो में भी एग्जिट पोल मुह के बल गिरे थे। कहने का मतलब साफ़ है कि एग्जिट पोल्स मुह कर बल गिरते रहे है। ऐसी ही स्थिति पंजाब के पिछले एग्जिट पोल में थी। जहा एग्जिट पोल मुह के बल गिरे थे।
अब आप यूपी में 2017 में भी सात चरणों में हुवे चुनावों के एग्जिट पोल्स को ले ले। 2017 में टुडे चाणक्य और एक्सिस ने अपने पोल में बताया था कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में आएगी। वीएमआर के पोल में बहुमत के काफी करीब भाजपा को बताया गया था, जबकि सी वोटर्स, इंडिया टीवी फोरकास्ट, एबीपी न्यूज-सीएसडीएस ने बहुमत से काफी दूर बताया था। नतीजे इसके उलट हुए। भाजपा को इन सभी एग्जिट पोल से काफी ज्यादा सीटें मिलीं। जब नतीजे आए तो एक भी एग्जिट पोल सही साबित नहीं हुआ। भाजपा गठबंधन को एक्सिस के सर्वे में अधिकतम 279 सीटें मिली थीं। लेकिन, नतीजों में भाजपा गठबंधन 325 सीटों पर विजयी रहा। अकेले भाजपा ने 312 सीटों पर जीत दर्ज की। सपा को 47, बसपा को 19 और कांग्रेस को केवल सात सीटें मिलीं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…