Ballia

ओवर ड्रग्स डोज़ लेने से किशोरी की हालत हुई गंभीर

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड(बलिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में शेफाली शर्मा(18 वर्ष) नामक एक किशोरी उपचार के लिए कल बुधवार को दाखिल कराई गई। मामला यह था कि उसने सुगर की 45 गोली किसी कारण बस निगल लिया था।

किशोरी मऊ जिले के कोपागंज से यहां उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिरनयी खिजिर पुर में ननिहाल में एक सप्ताह पहले आई हुई थी। उसकी मौसी शकुंतला देवी ने जानकारी होते ही सामुदायिक स्वास्थ्य सीयर में उपचार हेतु दाखिल किया। जहां चिकित्सक ने गंभीरावस्था देख उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts