उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में संविदा पर तैनात ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर लीलावती वर्मा(35वर्ष) पत्नी रमाकांत वर्मा की कल बुधवार की बीती रात लगभग 2:00 बजे उपचार के दौरान सामाजिक निधन हो गया। वे उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम फरसाटार की निवासी थी तथा लगभग 10 वर्षो से सीएचसी सीयर में संविदा पर तैनात थी।
दिवंगत लीलावती वर्मा का एक 7 वर्षीय पुत्र मनीष है, तथा अभी फिलहाल 2 माह का बच्चा पेट में पल रहा था। स्वास्थ विभाग की ओर से एन0आर0एच0एम0 के समस्त कार्यक्रम को लीलावती वर्मा बखूबी निभाती रही हैं। उनके अभाव को लेकर पूरा स्वास्थ्य प्रशासन स्तब्ध सा रह गया है। अधीक्षक डॉ0 तनवीर आजम ने तो यहां तक कहा कि दिवंगत वर्मा के अभाव की कमी हम कैसे पूरा करेंगे सोच नहीं पा रहे हैं। इनका विभागीय कार्य जनपद के अन्दर सम्मान की दृष्टि से देखा जाता रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान जफरुल हक उर्फ पप्पू भाई व अन्य गण मान्य लोग मौजूद रहे।
मासूम बालक मनीष क्या पता कि उसकी मां दुनिया में नहीं है। वह आज बुधवार को बेल्थरारोड स्थित आवास से पड़ोसी किरायेदार शैडो वर्मा के साथ अपने ग्राम फरसाटार पहुंचा और लोगो के प्रयास से अपनी मां का चेहरा एक बार देखकर वह शव के पास बैठ गया। इस मासूमियत को क्या कहे, उसे एहसास नही कि उसकी माँ दुनिया मे नही है। माँ का दुलार व प्यार भविष्य के लिए दुर्लभ हो गया। बालक मनीष को देखकर सभी की आंखे नम हो चुकी थी। इस अचानक हुई घटना को लेकर हर कोई आवक व निःशब्द था।
सामुदायिक स्वास्थ्य सीयर संपूर्ण स्वास्थ्य सेवा शोक में बुधवार को बंद कर दी गई। कोरोनारोधी टीकाकरण, कोरोना जांच हेतु सैम्पल लेने के अलावे सभी दफ्तर बन्द कर दिए गए थे। जानकारी के अनुसार अस्पताल की डी0पी0एम0 श्रीमती लीलावती वर्मा की बीती रात करीब 2:00 बजे पेट दर्द के कारण इलाज के दौरान 35 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। अस्पताल में सिर्फ इमरजेंसी सेवा चालू थी। सामान्य चिकित्सीय सेवा न मिलने से मरीजों में अफरा-तफरी मची हुई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…