आफताब फारुकी
डेस्क: बीते रविवार की रात पानीहाटी में टीएमसी पार्षद अनुपम दत्ता को गोली मार दी गयी थी। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनुपम दत्ता पर गोली उस वक्त चलाई गई, जब वो पार्क जा रहे थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पार्षद अनुपम दत्ता को सिर में गंभीर चोटें आईं थी। पार्षद की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद इलाके में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।
हत्या की यह दुर्दांत घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। अब वह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल फुटेज में देखा जा सकता है कि किस प्रकार एक बाइक पर पार्षद पीछे बैठे है और बाइक कोई और चलाने को तैयार है।
फुटेज में साफ़ दिखाई दे रहा है कि गोली चलाने वाला युवक बड़े आराम से गोली मार कर पैदल जिधर से आया था उधर ही तेज़ कदमो से चला जाता है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से मोबाइल फोन और रेल टिकट भी जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम शंभुनाथ पंडित है। पुलिस ने उसकी पहचान सुपारी किलर के रूप में की है।
अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपी शंभुनाथ पार्षद को गोली मारने के बाद आरोपी उसके घर के पास ही होगला का जंगल में जाकर छिप गया था। जहा से पुलिस ने उसको हिरासत में ले लिया है। पुलिस की माने तो शम्भूनाथ पंडित एक सुपारी किलर है। पुलिस उससे सुपारी देने वाले और घटना के कारणों से सम्बन्धित जानकारी इकठ्ठा कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…