शाहीन बनारसी
वाराणसी। विगत दिनो विधान सभा चुनाव के दौरान मतगणना स्थल पहडिया मे ईवीएम मशीन को लेकर हुवे हंगामे और विरोध प्रदर्शन पर सपा नेताओ समेत अज्ञात लोगो पर दर्ज मुकदमे को लेकर सपाईयो एवं चुनाव लडे प्रत्याशियों ने आज सहायक पुलिस आयुक्त सुभाष दूबे से मुलाकात कर पत्रक सौपा।
कैन्ट की सपा प्रत्याशी पूजा यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ताओ ने प्रशासनिक लापरवाही के चलते लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया है। गाली गलौज की घटना मतगणना स्थल पर कुछ बाहरी अराजक तत्व द्वारा भीड मे शामिल होकर किया गया था। सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि गलती किसी और की और शिकार सपा कार्यकर्ता हो रहे है। पुलिस प्रशासन कार्यकर्ताओ को भयभीत कर रही है, एवं कई कार्यकर्ताओ के घर पुलिस छापा मार रही है। सपा नेताओ ने सहायक पुलिस आयुक्त सुभाष दूबे से एक स्वर मे मांग किया कि होली का त्योहार है पुरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच हो। सपा नेताओ एवं अज्ञात लोगो पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाए।
सहायक पुलिस आयुक्त सुभाष दूबे ने सपा नेताओ को आश्वस्त किया कि जांच मे जो भी तथ्य सामने आऐगे उस पर निर्णय लिया जाएगा। सहायक पुलिस आयुक्त से मिलने वालो मे प्रमुख रूप से एमएलसी आशुतोष सिन्हा, सुजीत यादव “लक्कड पहलवान”, विष्णु शर्मा, जितेन्द्र यादव, कैन्ट की प्रत्याशी पूजा यादव, दक्षिणी के प्रत्याशी किशन दीक्षित, उत्तरी के प्रत्याशी अशफाक अहमद “डब्लू”, वरिष्ठ नेता डा0 ओ0पी0 सिंह, मो0 हैदर गुड्डू, जगदीश यादव, अजय चौधरी, शमीम अंसारी, दीपचंद गुप्ता, राजू यादव, प्रदीप जायसवाल, जमाल अंसारी, इरशाद अहमद राईन, रवि जायसवाल, जीशान अंसारी, सत्यनारायण यादव, संदीप मिश्रा आदि लोग शामिल थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…