मो0 कुमेल
कानपुर। कानपुर के सचेंडी में शनिवार रात गाली-गलौज का विरोध करना एक दुकानदार को महंगा पड़ गया। गाली गलौंज का विरोध करने पर पड़ोसी पिता, पुत्र ने अपने साथी सहित मिलकर दुकानदार के घर में घुस उसे साबड़ से पीटकर हत्या कर दिया। इस दरमियान बीच बचाव करने आई मृतक की पत्नी व बच्चों को भी पीट पीट कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद मौके से आरोपी फरार हो गए।
आरोप है कि तीनों रामविलास का नाम लेकर गाली-गलौज कर रहे थे। इस पर रामविलास ने घर के बाहर जाकर विरोध किया। इस पर तीनों आरोपी लाठी, डंडा और साबड़ लेकर घर के अंदर घुस गए और सभी को जमकर पीटा। इसके बाद रामविलास पर साबड़ से कई वार किए, जिससे वह अचेत होकर वहीं गिर गया।
यह देख तीनों आरोपी फरार हो गए। घर में मची चीख पुकार सुन कर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांव के डॉक्टर ने रामविलास को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर राजाराम व आकाश को गिरफ्तार कर लिया। विकास की तलाश में दबिश दी जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…