आदिल अहमद
आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान ने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में आज बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां गांव में आयोजित भव्य समारोह में राज्य के गवर्नर बनवारीलाल पुरोहित ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर भगत सिंह के गांव को बसंती रंग में रंग दिया गया, और वहां पहुंचे अधिकतर लोग भी बसंती पगड़ी और बसंती रंग के ही दुपट्टे पहने हुए थे। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत दिल्ली सरकार के सभी मंत्री मौजूद थे।
पंजाब के नए मुख्यमंत्री के रूप में भगवंत मान आज शपथ शपथ एक समारोह में लिया जिसका आयोजन शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में रखा गया। शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुवे। वहीं भगवंत मान ने पंजाब के सभी लोगों को अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया था और कहा था कि उनके साथ राज्य के 3 करोड़ लोग शपथ लेंगे। साथ ही उन्होंने पुरुषों से ‘बसंती’ (पीले) रंग की पगड़ी और महिलाओं से बसंती ‘दुपट्टा’ पहनने का आग्रह भी किया है।
वहीं आम आदमी पार्टी पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के इतिहास का बहुत बड़ा दिन है, लेकिन भारतीय राजनीति के इतिहास के लिए यह उससे भी बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि अकेले भगवंत मान पंजाब के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे बल्कि 3 करोड़ पंजाबी मुख्यमंत्री बनेंगे। राघव ने कहा कि आम आदमी पार्टी आजाद भारत के इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी है। आप अभी 10 साल की भी नहीं हुई है और हमारे पास दो राज्य हैं। लोग परंपरागत सियासत को खत्म करने के लिए राजनीतिक विकल्प तलाशते हैं। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में वह जगह भरी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…