तारिक़ खान
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में राजापुर-गंगवाछ गांव में जमीन के एक टुकड़े के लिए दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के चार लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इसके साथ ही 6 लोग घायल हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है।
इस खुनी संघर्ष में ग्राम प्रधान, उनके माता-पिता और भाई सहित 4 लोगों की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है और इस घटना में छह लोग घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को गौरीगंज संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खूनी संघर्ष अमेठी के राजापुर गांव के मजरे गुंगवाच में कल देर रात हुई है।
अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विनोद कुमार पांडे ने , ” चार-पांच घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना भूमि विवाद के कारण हुई है।” एसीपी के अनुसार गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी गांव में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…