आदिल अहमद
डेस्क। पश्चिम बंगाल के निकाय चुनाव में 27 फरवरी को हुए 108 नगर निकायों के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस चुनावो में अब तक आ रही रुझानो के मुताबिक जहा एक तरफ ममता बनर्जी का जलवा कायम है वही भाजपा को जोर के झटके का भी सिलसिला भी जारी है। 30 साल में पहली बार भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को झटका लगा है।
बंगाल निकाय चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का जलवा बरकरार है। ममता की पार्टी ने अब तक 107 सीटों में से 93 पर जीत हासिल कर ली है। वहीं 30 साल में पहली बार भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को झटका लगा है। टीएमसी ने सुवेंदु के गढ़ माने जाने वाले कांथी नगर पालिका के 21 में से 18 वार्डों में जीत हासिल की है। वहीं इस जीत पर ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के लोगों को धन्यवाद दिया और जीतने वाले उम्मीदवारों और समर्थकों से विनम्रता के साथ काम करने का आह्वान किया।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि “हमें एक और भारी जनादेश देने के लिए मा-माटी-मानुष का हृदय से आभार। नगर चुनावों में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के विजयी उम्मीदवारों को बधाई।“ वही दूसरी तरफ भाजपा के खेमे में ख़ामोशी है। भाजपा कार्यालय में इस समय सन्नाटा दिखाई दे रहा है। वही टीएमसी कार्यालय में जीत की ख़ुशी मिठाइयो के साथ तकसीम हो रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…