Religion

महाशिवरात्रि: लाखो श्रधालुओ ने लगाया आज संगम में आस्था की डुबकी, शिवमय हुई संगम नगरी

अजीत कुमार/ तौसीफ अहमद

प्रयागराज: माघ मेला के आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर मंगलवार को हल्दी-चंदन के टीके लगाकर महिलाएं गंगा पूजन करती रहीं और समूहों में जगह-जगह मंगलगीत गाए जाते रहे। रेती पर दीपदान, ध्यान और अनुष्ठान हो रहे हैं।

मेला प्रशासन का दावा है कि दोपहर दो बजे तक लगभग साढ़े तीन लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। इस मौके पर संगम के पुण्य की डुबकी के लिए आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा घाटों पर हर हर महादेव के जयघोष से संगम क्षेत्र शिवमय हो गया।

इसी तरह महाशिवरात्रि पर शिवालयों में सुबह से ही आस्था की कतारें लग गई हैं। मनकामेश्वर महादेव मंदिर में यमुना तट स्थित मंदिर से लेकर मुख्य सड़क तक लोग अपनी बारी के इंतजार में खड़े रहे। सोमेश्वर, भरद्वाजेश्वर समेत अन्य शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी रही।

pnn24.in

Recent Posts