अनिल कुमार
पटना: बेतिया में युवक की थाने पर हुई मौत के मामले में हिंसा के बाद 6 घंटो की मशक्कत कर पुलिस ने हालात पर काबू पाया था। शनिवार दोपहर पुलिस एक व्यक्ति को गश्ती के दौरान डीजे बजाने पर थाने ले आई थी। पुलिस कस्टडी में ही युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने युवक को बट से पीटा, इसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों के साथ हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने बलथर थाना घेर लिया।
बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि थाना परिसर में मधुमक्खी का जमावाड़ा लगा था। जहां मधुमक्खी काटने से युवक की तबीयत खराब हो गई। ऐसे में अस्पताल ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई। लेकिन गांव में ये अफवाह उड़ गई कि पुलिस की पिटाई से युवक की मौत हो गई। इस बात से गांव के लोग उग्र हो गए और थाने पर धावा बोल दिया। गुस्साए लोगों ने फायरिंग की और तोड़फोड़ कर दी। वहीं, इस घटना में गोली लगने से पुरुषोत्तमपुर थाना के हवलदार की मौत हो गई है। इस दौरान उग्र भीड़ ने तीन पुलिस की गाड़ी, एक अग्निशमन की गाड़ी और दो प्राइवेट गाड़ियों में आग लगा दी है। एसपी ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…