गोपाल जी
पटना: जीजा को साली के साथ अवैध सम्बन्ध रखना उस समय काफी महंगा पड़ गया जब रात के अँधेरे में बनाये जा रहे सम्बन्ध के दरमियान परिजनों ने देख लिया। परिजनों ने दोनों को ऐसी स्थिति में देख खौफनाक कदम उठाते हुवे लड़के की हत्या कर दिया। हत्या के बाद लाश को रेलवे ट्रैक पर फेक दिया। पुलिस ने इस हत्याकांड में दो लोगो को गिरफ्तार किया है।
दोनो प्रेमी युगल आपत्तिजनक स्थिति में थे इस दौरान युवती के पिता आ गये। अपनी अपने दामाद को खुद की सगी बेटी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में ममिया ससुर ने देखा तो उसके गुस्से का ठिकाना नही रहा। अपने पिता को देख मृतक की साली मौके से चली गई तो ममिया ससुर ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर तेज़ धारदार हथियार से सोनू की हत्या कर दी। घटना के बाद साक्ष्य छुपाने के नीयत से युवक के शव को पास के रेलवे ट्रैक पर रख दिया। शनिवार सुबह रेलवे ट्रैक पर पोल संख्या 35/21 के पास शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
सुचना पाकर मौके पर पहुचे थाना प्रभारी सुमित साव, एसआइ कुंदन कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियो ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि युवक की हत्या कर उसका शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। पुलिस ने मृतक की बाइक घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर तालाब से बरामद किया। संदेह के आधार पर सोनू के ममिया ससुर हीरालाल यादव व अन्य से भी पूछताछ की गई। इसमें उसने अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि बेटी और उस युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देख उसने आपा खो दिया और युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज हीरालाल यादव व उसकी पत्नी कौशल्या देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…