ईदुल अमीन
वाराणसी: शहर बनारस के व्यस्तम इलाको में से एक मलदहिया चौराहे के पास स्थित विनायक प्लाज़ा की एक दूकान में आज जुमेरात की दोपहर अचानक आग लग जाने से अफरातफरी का माहोल कायम हो गया। आग लगने से शोरूम के 15 कर्मचारियों अन्दर ही फंस गए थे। समाचार लिखे जाते समय आग पर नियंत्रण पा लिया गया है और सभी फंसे कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। थाना प्रभारी सिगरा ने फोन हमसे हुई बातचीत में इसकी पुष्टि किया है।
सुचना पाकर मौके पर सिगरा थाना प्रभारी मय दल बल पहुचे और फायर ब्रिगेड की गाडी बुलवाई गई। लगभग एक घंटे से अधिक की मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया। आग पर नियंत्रण पाते हुवे सभी फंसे हुवे कर्मचारियों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया गया है। सिगरा थाना प्रभारी ने हमसे फोन पर हुई बातचीत में इस बात की पुष्टि किया कि आग पर नियंत्रण पा लिया गया है। किसी भी कर्मचारी को कोई हानि नही पहुची है और सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।
समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों की पुष्टि नही हो पाई थी। आग बुझाने के दरमियान मलदहिया लहुराबीर मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया था। आग लगने की घटना से कुछ ही देर पूर्व प्रधानमंत्री की रिहर्सल फ्लीट भी गुजरी थी। ऐसे व्यस्त मार्ग पर एक बड़ी दुर्घटना टल गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…