निलोफर बानो
डेस्क: रूसी सेना यूक्रेन में भयंकर तबाही मचा रही है। वहीं रूस के हमले के बीच यूक्रेन ने भी दावा किया है कि युद्ध में रूस के भी सैकड़ों सैनिक और कई रूसी जनरल मारे गए हैं। यूक्रेन के अनुसार युद्ध शुरू होने के बाद से सात रूसी जनरल मारे गए हैं। इनकी मौत से रूसी सेना को बड़ी क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, यूक्रेन के दावों की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं रूस के आधिकारिक सूत्रों ने अब तक केवल एक जनरल और एक अन्य वरिष्ठ नौसैनिक कमांडर की ही मौत की पुष्टि की है।
टेलीग्राम पर एक पोस्ट में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के सलाहकार मायखाइलो पोडोलियाक ने रूसी जनरलों के मौत की बात कही। उन्होंने कहा कि यह सेना की पूरी तैयारी का संकेत है। यह सब, निस्संदेह, रूसी सेना का मनोबल गिराता है। जनरलों में से 28 फरवरी को रूस की 41 वीं संयुक्त शस्त्र सेना के डिप्टी कमांडर मेजर जनरल आंद्रेई सुखोवत्स्की की कार्रवाई में मौत की पुष्टि आधिकारिक रूसी स्रोतों द्वारा की गई है। हालांकि, इन सबके बीच रूस नुकसान के बारे में सीमित जानकारी ही दे रहा है।
इस बीच मारियुपोल शहर के मेयर के प्रवक्ता ने कहा कि रूसी बलों द्वारा घेराबंदी के बाद से इस इलाके में लगभग 5,000 लोग मारे गए हैं। प्रवक्ता ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि मारियुपोल में लगभग 90 फीसदी इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वहीं लगभग 40 फीसदी इमारतें नष्ट हो गई हैं। अब ये शहर खंडहर में तब्दील हो गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…