ए0 जावेद
डेस्क: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने कल सोमवार को अपने पुस्तक “द पॉपुलेशन मिथ: इस्लाम, फैमिली प्लानिंग एंड पॉलिटिक्स इन इंडिया” के विमोचन के समय पत्रकारों से बात करते हुवे कहा है कि इस्लाम परिवार नियोजन की अवधारणा के खिलाफ नहीं है। असल में ये केवल “प्रचार” है कि मुस्लिम जनसंख्या तायदात के मामले में हिंदुओं से आगे निकल सकते हैं।
एसवाई कुरैशी ने ये भी कहा कि तथ्य यह है कि हिंदू भी इस मामले में पीछे नहीं हैं, बल्कि परिवार नियोजन के मामले में 54.4 फीसदी के साथ हिंदू दूसरे नंबर पर है। जहां कुल प्रजनन दर 2.13 फीसदी है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इस चर्चा को आगे बढाते हुवे कुरैशी ने कहा कि यह भी एक मिथक है कि मुस्लिम जनसंख्या वृद्धि जनसांख्यिकीय संतुलन को बिगाड़ रही है। भारत का जनसांख्यिकीय अनुपात वास्तव में मुसलमानों में 1951 में 9.8 प्रतिशत से बढ़कर 2011 में 14.2 प्रतिशत और हिंदुओं में 84.2 प्रतिशत से 79.8 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्शाता है, लेकिन यह 60 वर्षों में 4.4 प्रतिशत अंक की वृद्धि है।
उन्होंने कहा कि एक और प्रचार यह है कि राजनीतिक सत्ता पर कब्जा करने के लिए मुसलमानों द्वारा हिंदू आबादी से आगे निकलने के लिए एक संगठित साजिश रची जा रही है, उन्होंने कहा कि किसी भी मुस्लिम नेता या विद्वान ने मुसलमानों को हिंदुओं से आगे निकलने के लिए अधिक बच्चे पैदा करने के लिए नहीं कहा है। इस कार्यक्रम में डीयू के पूर्व कुलपति, प्रोफेसर दिनेश सिंह और अजय कुमार के गणितीय मॉडल का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मुसलमान हिंदुओं से “कभी नहीं” आगे निकल सकते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…