शाहीन अंसारी
कुशीनगर। स्वतंत्रता सेनानियों ने समतामूलक समाज का सपना आजादी के आंदोलन के दौरान देखा था जो स्वतंत्रता के साथ परवान चढ़ा। आज उसके विपरीत देश नफरत, गैर बराबरी और बाजारवाद की आग में झुलस रहा है। नई पीढ़ी को संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आना होगा तभी हमारी बसुधैव कुटुम्बकम की परिकल्पना साकार होगी। उक्त बातें नगरपालिका परिषद कुशीनगर के श्री दुर्गा जी इंटर कालेज सिसवा-महन्थ कुशीनगर में राइज एंड एक्ट के तहत आयोजित “राष्ट्रीय एकता, शांति एवं न्याय” विषयक सम्मेलन में वक्ताओं ने कही।
समाजसेवी विवेक कुमार वर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति सदियों से मेल-जोल की रही है। विभिन्नता हमारी कमजोरी नहीं बल्कि ताकत है। लोकतंत्र पर मंडरा रहे खतरे के प्रति आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए युवाओं को आगे आना होगा।
इससे पूर्व शहीद दिवस पर शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अंत मे समूह चर्चा के दौरान स्थानीय समस्याओं, समतामूलक समाज निर्माण को लेकर विचार मंथन किया गया तथा इन मूल्यों की स्थापना के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आवाहन किया गया। संचालन हृदया नन्द शर्मा, स्वागत संजय सिंह व आभार मो0 असलम व अब्दुल मजीद ने व्यक्त किया।
इस दौरान महेश पासवान, राम नक्षत्र विश्वकर्मा, मनोज चौरसिया, नेहा पासवान, खुशी सिंह, नंदनी पासवान, छाया नन्दा, दुर्गा, रीता देवी, अविनाश सिंह, राजेश कुमार गौतम, राजेन्द्र प्रसाद, राम आशीष सिंह, दीपक कुमार, अर्जुन कुमार, सुमित, आदित्य, हरिश्चंद्र कुशवाहा, अजीमुल आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…