आफताब फारुकी
डेस्क: रूस-यूक्रेन की जंग सातवें दिन भी जारी है, लेकिन अब रूस और भी ज्यादा आक्रामक हो गया है। कीव के बाहर रूस का सैन्य काफिला मौजूद है। वहीं रूस की ओर से दावा किया गया उसने खरसन शहर को कब्जे में ले लिया है। दुसरे तरफ युक्रेन में तबाही का मंज़र दिखाई दे रहा है। चारो तरफ तबाही का मंज़र नज़र आ रहा है।
कीव पर कब्जे को लेकर छिड़ी जंग में यूक्रेन से बड़ी संख्या में पलायन हो रहा है। राजधानी कीव से सामने आईं ट्रेनों में भीड़ की तस्वीर डराने वाली हैं। इस बीच सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक करीब सात लाख से ज्यादा लोग यूक्रेन छोड़कर पड़ोसी देशों में रहने लगे हैं। यह संख्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।
यह सब तब हो रहा है, जब पुतिन की ओर से कीव छोड़ने या फिर मरने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी गई है। यूरोपीय संघ (ईयू) के राजनयिकों ने यूक्रेन पर हमले में रूस का साथ देने के लिए बेलारूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों को अनुमति दे दी है। रूस ने यूक्रेन के साथ बुधवार की रात को वार्ता जारी रखने की बात कही है। हालांकि, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि वार्ता को लेकर यूक्रेन की ओर से अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है।
दूसरी तरफ रूस-यूक्रेन की जंग के बीच राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि, यूक्रेन की सेना ने छह दिन में छह हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। खारकीव में एयरट्रूपर्स उतारने के बाद रूसी सेना ने हमले तेज कर दिए हैं। अस्पताल पर हमले के बाद खारकीव से एक और बड़े धमाके की खबरे सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, इस हमले में 21 लोगों की मौत हो गई, वहीं 112 लोग घायल हुए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…