शाहीन बनारसी
वाराणसी। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के 6 चरण का मतदान पूरा हो चूका है। अब बारी है अंतिम चरण की, जिसके लिए सभी सियासी पार्टिया अपनी ताकत झोंकने में लगी है। इसी क्रम में पीएम मोदी का उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी के तीनो विधानसभाओ क्षेत्र में रोड शो है।
4 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में गोदौलिया से मैदागिन तक रोड शो करेंगे। काशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेकने के बाद वे सोनारपुरा होते हुए लंका स्थित मालवीय प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। अगले दिन पांच मार्च को पीएम खजूरी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 4 मार्च को वाराणसी के तीन विधानसभा क्षेत्रों कैंट, शहर उत्तरी और शहर दक्षिणी में रोड शो करेंगे।
वे दोपहर करीब 2:00 बजे मलदहिया स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ अपने रोड शो की शुरुआत करेंगे। करीब 3।1 किलोमीटर लंबे रोड शो की शुरुआत शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से होगी और दक्षिणी विधानसभा से होते हुए कैंट में जाकर समाप्त होगी।
रोड शो का रूट मलदहिया चौराहे से शुरू होकर लहुराबीर, कबीरचौरा, लोहटिया, मैदागिन, नीचीबाग, चौक होते हुए बाबा विश्वनाथ धाम तक जाएगा। जहां से प्रधानमंत्री बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद लेने के बाद सोनारपुरा, अस्सी मार्ग से होते हुए बीएचयू गेट पर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे। पीएम मोदी रात्रि विश्राम वाराणसी में करेंगे।
पीएम के रोड शो के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि अपने सांसद और देश के प्रधानमंत्री का बनारस में भव्य स्वागत करने को भाजपा कार्यकर्ताओं से ज्यादा काशीवासी बेताब हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को काशी पूरी तरह से मोदीमय नजर आने वाली है।
पीएम मोदी आठों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के समर्थन में शनिवार को खजूरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें भाजपा ने सभी बूथों के कार्यकर्ताओं की सहभागिता की कार्ययोजना बनाई है। इसके बाद वे महमूरगंज स्थित लॉन में प्रबुद्धजनों से भी संवाद करेंगे। प्रचार थमने से पहले वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…