शाहीन बनारसी
वाराणसी। वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस को आज एक बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी है जब क्राइम ब्रांच और भेलूपुर पुलिस के संयुक्त आपरेशन में 25 हज़ार का इनामिया कुख्यात शेरू खान पुलिस के हत्थे चढ़ गया। ये शेरू खान वही है जो जन्माष्टमी के दिन पुलिस मुठभेड़ में फायरिंग करता हुआ फरार हो गया था। विगत 6 माह से भी अधिक समय से शेरू खान पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ था और फरार चल रहा था। शेरु खान देहलू गली का निवासी है और दशाश्वमेध थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने उसके पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद किया है।
शेरू खान ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि पिछले वर्ष जुलाई माह में उसने विनोद भारती के साथ मिल कर रवींद्रपुरी इलाके में एक महिला की चेन छीना था। इस चेन स्नेचिंग के बाद जन्माष्टमी की रात विनोद भारती के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया था और उसका साथी विनोद भारती पकड़ा गया था। शेरू का सम्बन्ध डी-22 गैंग से रहा है। वह पुलिस से बचने के लिए देहलू गली स्थित अपने मकान में न रहकर बजरडीहा इलाके में किराय का कमरा लेकर रह रहा था।
शेरू को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे, इंस्पेक्टर विनायक सिंह, इंस्पेक्टर पवन राय समेत हेड कांस्टेबल पुनदेव सिंह, सुरेंद्र कुमार, रामबाबू, जितेंद्र सिंह व प्रमोद सिंह आदि शामिल थे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस शेरू खान पर विधिक कार्यवाही कर अदालत में पेश करने की तैयारी में लगी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…