आदिल अहमद
डेस्क। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में चल रहे भगोरिया मेले से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हुआ है। इसी वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक मेले में आई आदिवासी युवतियों के साथ गलत हरकत कर रहे हैं। सरेराह इस तरह से एक लड़की के साथ अश्लील हरकत करने वाले युवको के गले में भगवा रंग का गमछा दिखाई दे रहा है।
बताते चले कि मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में इन दिनों भगोरिया उत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को भगोरिया हाट लगाया गया था। वीडियो में नजर आ रहा है कि युवकों की एक टोली गुजर रही है। बीच उनकी नजर किनारे की तरफ खड़ी एक आदिवासी बच्ची पर पड़ती है। तभी उनमें एक युवक बच्ची की तरफ बढ़ता है जबर्दस्ती उसको चुम्बन करने लगता है। तब तक उसका दूसरा साथी उसे खींचकर वहां से हटाता है। इसके बाद आदिवासी बच्ची खुद को संभालने की कोशिश करती है, तभी एक अन्य युवक उसकी तरफ बढ़ता है और उसे खींचकर अश्लील हरकत करने लगता है। यह युवक और उसके साथी इसी हालत में उसे खींचकर काफी दूर तक लेकर चले जाते हैं। इस दौरान वहां मौजूद अन्य युवक केवल हंसते रहते हैं।
इस वीडियो को ट्राइबल आर्मी नाम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा है कि “मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले में भगोरिया हाट में आदिवासी बच्ची के साथ हुई दुर्व्यवहार की घटना बेहद शर्मनाक है। मप्र शासन से कड़ी कार्यवाही की मांग करते हैं।“ जवाब में एसपी आलीराजपुर ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि वालपुर भगोरिया में वायरल वीडियो मैं छेड़खानी करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली गई है। मैं स्वयं पुलिस अधीक्षक वालपुर में उपस्थित होकर धरपकड़ जारी है।
गौरतलब हो कि मध्य प्रदेश में होली से पहले आदिवासी मेला भगोरिया लगता है। बताते हैं कि झाबुआ के भगोर गांव में महादेव के अवतार भंगुरिया देवता का स्थान है। इन्हीं को मनाने के लिए यह पर्व मनाया जाता है। आदिवासी समाज के जो लोग मन्नत मांगते हैं वे इन सात दिनों तक बिना खाना और पानी के भूखे रहकर विभिन्न तरह के उपवास रखते हैं। इसके अलावा वह लोग शरीर पर हल्दी भी लगाते हैं। भगोरिया में शामिल होने के लिए समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा भी धारण करते हैं। इसके बाद गल घूमने की परंपरा को निभाया जाता है। जिसमें लकड़ी के बनाए हुए टावर पर मन्नत मांगने वाले को घुमाकर छोड़ा जाता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…