Varanasi

वाराणसी: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मानया जीत का जश्न, बांटी मिठाईयां

ए0 जावेद

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर भाजपा अल्प्संखयक मोर्चा के पदाधिकारियों ने एक दुसरे को मिठाई खिला कर इस जीत की ख़ुशी मनाई। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नेता सदफ आलम ने क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव से मुलाक़ात कर उन्हें मिठाई खिलाई और जीत की बधाई दिया।

इस अवसर पर गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व गले मिलकर प्रदेश में भाजपा की सरकार की दोबारा वापसी को लेकर उत्साह मनाया। भाजपा नेत्री सदफ आलम ने हमसे बात करते हुवे कहा कि जनता ने भाजपा के विकास को चुना है। ये पहला अवसर है जब तीन दशक से चला आ रहा मिथक भाजपा ने तोडा है। जनता ने भाजपा के कार्यो को देख कर उसको एक बार और अवसर दिया है। भाजपा नेत्री हुमा बानो ने इस अवसर पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर करते हुवे कहा कि सरकार की दुबारा वापसी हमारे कामो का फल है जो जनता ने हमको दिया है.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts